Saturday 24 February 2024

dakshin

 दक्षिण भारत के मदुरै , रामेश्वरम , लेपाक्षी की यात्रा। 

२०२० में मिथिला के दरभंगा हवाई अड्डा के खुलने से दक्षिण भारत की  यात्रा अब काफी सुगम हो गयी है।  विगत वर्ष २०२३ में दरभंगा से कर्णाटक की राजधानी बंगलुरु तक हवाई मार्ग से फिर बंगलुरु से  तमिलनाडु के मदुरै के लिए प्रातः प्रस्थान किया और सपरिवार मीनाक्षी मंदिर में दर्शन किया। उस दिन तमिल का नव वर्ष  धन्मुकि था जिसके कारण अत्यधिक भीड़ थी मंदिर में जाने के लिए पश्चिम गोपुरम के तरफ से लाइन में लग गया आगे ससरते हुए  दक्षिण गोपुरम  तरफ बढ़ रहा था तभी एक युगल ने मदद की पेशकश करी और टिकट काउंटर से दर्शन के लिए हमलोगों का टिकट ले आये और पूर्वी गोपुरम से हमलोग मंदिर के अंदर प्रवेश किया वहां भी लम्बी कतार  थी मेरे साथ एक साल की पोती व्याकुल होकर रो रही थी तभी वह युगल हमारे पास आये    और लाइन से बाहर  कर खाली लाइन से आगे बढ़ा दिया और हम सभी ने भव्य गलियारे से होते हुए छत पर बने सुन्दर पेंटिंग निहारते हुए बीच में स्थित पुष्कर्णी ( छोटा तालाब ) के बगल से सोमेश्वर एवं मीनाक्षी जी का दर्शन कर कृत्य कृत्य हो गया। अगले दिन सवेरे आसानी से सोमेश्वर ( शिव ) एवं मीनाक्षी ( पार्वती ) जी का दर्शन कर रामेश्वरम के लिए सड़क मार्ग से प्रस्थान किया।रामेश्वरम मंदिर के पास पहुँच पंडा से कल सवेरे पूजा अर्चना की बात तय कर धनुष कोढ़ी और अरिचल मुनाई के लिए प्रस्थान किया। शाम के बाद इस वीरान समुद्री किनारे पर रुकने की मनाही है।  यहाँ हिन्द महासागर और बंगाल की खाड़ी मिलती है।  हमलोग वीरान एक बस्ती जो समुद्री तूफान में विध्वंस हो गयी थी को देखते हुए दूर तक चले गए और लौटकर पाया कि हमारी बस नहीं है।  अँधेरा बढ़ रहा था हिन्द महासागर में उफनती लहर  भयावह हो रही थी अधिकांश पर्यटक लौट चुके थे।  यहाँ से रामेश्वरम लौटना मुश्किल लग रहा था।  मन में सिहरन पैदा हो रही थी तभी एक कार हमलोगों के पास रुकी।  वही युगल थे जो मदुरै मंदिर में मिले थे उन्होंने सहायता की पेशकश की।  उनकी कार में कुछ खराबी आ जाने के कारण उन्हें लौटने में विलम्ब हुई थी।  हम लोगों को उन्होंने रामेश्वरम पहुंचा दिया।  सबेरे रामेश्वरम में पूजा अर्चना कर हमलोग वापस बंगलोर  आ गए।    

Wednesday 21 February 2024

 कबीर पंथ के संत कवी घरभरन झा 

कर्महे तरौनी मूल के श्रोत्रिय ब्राह्मण जिनका जन्म १८४० में दरभंगा जिला के  अवाम ग्राम में पंडित अपूछ झा के पुत्र के रूप में हुआ था।  इनका विवाह उजान ग्राम के पंडित हृदयनाथ झा के सुपुत्री से संपन्न हुआ जिनसे तीन पुत्र और ५ पुत्री का जन्म हुआ। कुल आठ संतान में  बड़े पुत्र नरसिंघ झा का देहवसान युवा अवस्था में हो गया और एक पुत्री का भी देहांत हो गया था जिनकी विवाह महाराज लक्ष्मीश्वर सिंह से स्थिर था। दो पुत्री का विवाह   खण्डवला कूल  के मधेपुर ड्योढ़ी और इन्द्रपुर ड्योढ़ी के  बाबू  साहेब  से तथा एक पुत्री का विवाह भटपुरा ग्रामवासी श्रोत्रिय ब्राह्मण से संपन्न हुआ , सबसे छोटी पुत्री का विवाह दरभंगा के महाराज रमेश्वर सिंह से हुआ।  दो पुत्र  बाबू भगवान दत्त झा, एवं मंधन झा का जिक्र म.म।  परमेश्वर झा ने अपनी पुस्तक मिथिला तत्व विमर्श में  प्रभृत व्यक्ति में किया है। वे भरा पूरा परिवार छोड़कर  १९०० में  गोकुलवास हुए उस समय उनके दामाद मिथिलेश रमेश्वर सिंह  दरभंगा के महाराज थे। इनकी पत्नी का देहवसान राजनगर में हुआ था जहां महाराज ने मंदिर का निर्माण करवाया।   इनके दोभित्र { नाती ) दरभंगा के महाराज कामेश्वर सिंह और राजा बहादुर विशेश्वर सिंह और मधेपुर ड्योढ़ी के श्रीपति सिंह थे जिनके पुत्र डॉक्टर लष्मीपति सिंह मैथिली  के प्रख्यात विद्वान हुए।    

 बाबू घरभरन झा  कबीर पंथ के अनुयायी थे और उस पंथ में उनका सम्मान  गुरु का था। सुनने में आता है   कि   उनके मृत्यु के कई दशकों   तक  उस पंथ के साधु  उनके वास् डीह  से चरण धूलि  ले जाते थे यह भी परिवार के  लोगो का कहना है कि  अपने बड़े पुत्र के देहवसान होने पर वे करताल  बजाते हुए शमशान तक गए थे।   उनकी लिखी पाण्डुलिपि  कैथी लिपि में करीब १०० पृष्ट की मिली है जो कबीर भजन का प्रतीत होता  है जिसका   एक पन्ने  का  चित्र एवं अनुवाद प्रतिष्ठित पत्रिका  धर्मायन  के १३९ वं  अंक में प्रकाशित हुई है  जिसमे कई शब्द मैथिलि के है।  आचार्य रामानंद के १२  शिष्यों में कबीर , रैदास , धना , पीपा , पद्मावत्ती आदि संतों ने समाज के सभी वर्गों तक  लोकवाणी में अपनी बात पहुंचाई थी।  संतों के साहित्य पर आज विशद रूप से विवेचना की आवश्यकता है ताकि इन्हें भारतीय संत परम्परा में स्थापित किया जा सके।  संत कवी घरभरन झा के हीं मूल कर्महे तरौनी के परमहंस विष्णुपुरी १५ वी शती में हुए ,जिनके मैथिलि गीत बंगाल , असम , नेपाल , मिथिला में भी गाये गये।  जिनकी लिखी भक्तिरत्नावली चैतन्य महाप्रभु गाते  थे और आज भी लोकप्रिय है। इसीतरह असम के शंकर देव् को भी विष्णुपुरी जी ने भक्ति रत्नावली भेजी थी।                ..... ,